Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Airbus से 250 विमान खरीदेगी टाटा समूह की Air India

February 14, 2023

Airbus से 250 विमान खरीदेगी टाटा समूह की Air India

नयी दिल्ली: एयर इंडिया ने एयरबस से 250 विमान खरीदने की घोषणा की है। इनमें से 40 बड़े आकार के विमान होंगे। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एयरलाइन अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। 17 साल में यह पहला मौका है जब एयर इंडिया विमान खरीद के ऑर्डर देने जा रही है। टाटा समूह के स्वामित्व में आने के बाद यह एयर इंडिया का पहला ऑर्डर होगा। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के ए350 और 210 छोटे आकार के विमान खरीदेगी।

एक ‘ऑनलाइन’ बैठक में चंद्रशेखरन ने कहा कि इन विमानों की खरीद के लिए एयरबस के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों भी मौजूद थे। बड़े आकार के विमान का इस्तेमाल लंबी दूरी की उड़ानों के लिए किया जाएगा। 16 घंटे से अधिक की उड़ानों को लंबी दूरी की उड़ान कहा जाता है।

टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण के बाद टाटा समूह इस एयरलाइन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। एयरलाइन ने आखिरी बार 111 विमानों की खरीद का ऑर्डर 2005 में दिया था। इनमें से 68 विमानों का ऑर्डर बोइंग को और 43 का एयरबस को दिया गया था। टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया के अधिग्रहण के एक साल पूरे किए थे। उस समय एयरलाइन ने कहा था कि वह भविष्य की वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए नए विमानों की खरीद के ऐतिहासिक ऑर्डर को अंतिम रूप दे रही हे। एयरलाइन ने अगले पांच साल में बदलाव के लिए विहान.एआई के तहत रूपरेखा तैयार की है।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें