
नई दिल्ली : एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने विमान ईंधन (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की ऊंची कीमतों की वजह से बढ़ती परिचालन लागत के चलते अपनी घरेलू उड़ानों में अस्थायी रूप से 22 प्रतिशत तक कटौती करने का फैसला किया है।
कटौती का यह निर्णय टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों और विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में 27 प्रतिशत की कमी की घोषणा के 2 सप्ताह बाद लिया है। विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण विदेशी क्षेत्रों के लिए परिचालन लागत बढ़ गई है।
एयर इंडिया हर सप्ताह लगभग 4,400 उड़ानों का परिचालन करती है, जिनमें करीब 3,600 घरेलू और 800 अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि जून से अगस्त, 2026 के बीच चुनिंदा अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं में पहले घोषित बदलावों के साथ-साथ कुछ घरेलू मार्गों पर भी अस्थायी रूप से उड़ानों की संख्या घटाई गई है। सूत्रों के अनुसार, घरेलू उड़ानों में 20-22 प्रतिशत की कमी आएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...