Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका में कुछ मार्गों पर अस्थायी तौर पर उड़ानें घटाएगी एयर इंडिया : सीईओ विल्सन

March 20, 2023

अमेरिका में कुछ मार्गों पर अस्थायी तौर पर उड़ानें घटाएगी एयर इंडिया : सीईओ विल्सन

नयी दिल्ली: एयर इंडिया के प्रमुख कैम्पबेल विल्सन ने सोमवार को कहा कि परिचालन र्किमयों की कमी की वजह से विमानन कंपनी को अमेरिका में कुछ मार्गों पर अपने विमानों के फेरे अस्थायी तौर पर घटाने पड़ेंगे। कापा इंडिया सम्मेलन में एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विल्सन ने बताया कि इनमें, नेवार्क जाने वाली तीन और सैन फ्रांसिस्को जाने वाली तीन उड़ानों समेत अमेरिका की छह साप्ताहिक उड़ानें घटाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि बोइंग 777 उड़ाने के लिए 100 पायलट को तैयार किया जा रहा है, इसके अलावा परिचालक दल के करीब 1,400 र्किमयों का प्रशिक्षण भी चल रहा है।

चालक दल के सदस्यों की कमी के कारण हाल के महीनों में लंबी दूरी की कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं। एयर इंडिया प्रमुख विल्सन ने कहा कि र्किमयों की कमी की वजह से अमेरिका में कुछ मार्गों पर उड़ानों के फेरे घटाए जाएंगे। नेवार्क और सैन फ्रांसिस्को में छह साप्ताहिक उड़ानों को घटाया जाएगा और यह आगामी दो से तीन महीने तक जारी रहेगा। एयरलाइन में करीब 11,000 कर्मी काम करते हैं।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति नए सिरे से संकल्प लेने का आग्रह किया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें