Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India 1,000 से अधिक Pilots की नियुक्ति करेगी

April 27, 2023

Air India 1,000 से अधिक Pilots की नियुक्ति करेगी

नयी दिल्ली: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया (एआई) अपने बेड़े और नेटवर्क के विस्तार के लिए 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्त करेगी। इनमें वरिष्ठ पायलटों के अलावा प्रशिक्षु शामिल होंगे। एयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का आर्डर दिया है। इनमें बड़े आकार के विमान भी शामिल हैं। कंपनी के पास अभी 1,800 से अधिक पायलट हैं। एयरबस के आर्डर में 210 ए320/321 नियो/एक्सएलआर और 40 ए350-900/1000 विमान शामिल हैं। वहीं बोइंग को एयरलाइन ने 190 737-मैक्स, 20 787एस और 10 777 विमानों का आर्डर दिया है।

टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। एयर इंडिया द्वारा बृहस्पतिवार को निकाले गए एक विज्ञापन के अनुसार, एयरलाइन अब 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती कर रही है। कंपनी ने कहा कि 500 ??से अधिक विमान इसके बेड़े में शामिल हो रहे हैं। एयर इंडिया ने 17 अप्रैल को अपने पायलटों और चालक दल के सदस्यों के लिए एक नया वेतन ढांचा पेश किया था। हालांकि, दोनों पायलट यूनियनों इंडियन कर्मिशयल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) और इंडियन पायलट्स गिल्ड ने इसे खारिज कर दिया था। पायलट यूनियनों ने कहा है कि एयरलाइन ने नए अनुबंधों को अंतिम रूप देने से पहले उनके साथ बातचीत नहीं की है।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में नींबू का कमाल, खट्टा-रसीला फल देता है जबरदस्त फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें