नई दिल्ली : भारती एयरटैल ने कहा कि उसके 5जी नैटवर्क पर 5 करोड़ ग्राहक हो गए हैं। कंपनी ने बताया कि एयरटैल 5जी प्लस सेवा शुरू करने के एक साल के अंदर ही उसने यह उपलब्धि हासिल की है। सुनील मित्तल की अगुवाई वाली दूरसंचार कंपनी ने कहा कि एयरटैल 5जी प्लस सेवाओं की पहुंच देश के सभी जिलों में हो गई है।
कंपनी ने कहा कि एयरटैल ने 5 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा जोड़ते हुए 5जी खंड में वृद्धि का सिलसिला जारी रखा है। ये उपलब्धि सबसे तेजी से हासिल करते हुए एयरटैल 5जी प्लस सेवाएं अब सभी राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है। भारती एयरटैल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) रणदीप सेखों ने कहा कि कंपनी लाखों ग्राहकों द्वारा 5जी को अपनाने की गति से रोमांचित है।
बड़ी खबरें पढ़ेंः Digestive System को मजबूत करने में बेहद सहायक है Fiber और Healthy Fat

