Site icon Dainik Savera Times

Airtel Bharti ने ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में सेंध के आरोपों को किया खारिज

 

नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में सेंध की खबर को शुक्रवार को खारिज कर दिया। उसने कहा कि इस तरह का दावा ब्रांड की छवि को खराब करने का एक हताश प्रयास है। दूरसंचार कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘एक रिपोर्ट में एयरटेल के ग्राहकों से जुड़ी जानकारी में सेंध का आरोप लगाया गया है। यह निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा एयरटेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का एक हताश प्रयास है। हमने गहन जांच की और हम पुष्टि कर सकते हैं कि एयरटेल में ग्राहकों से जुड़े आंकड़ों में कोई सेंध नहीं लगी है।’’

यह बयान ऐसे समय में आया है जब डार्क वेब पर ‘एक्सईएनजेडईएन’ नाम के एक खाते पर दावा किया गया था कि उसके पास एयरटेल इंडिया के 37.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों के नवीनतम आंकड़ों तक पहुंच है। इसमें फोन नंबर, ईमेल पता, माता-पिता का नाम तथा आधार सहित सरकारी पहचान पत्र शामिल हैं। इसे बिक्री के लिए रखा गया है। एयरटेल के सूत्रों ने बताया, ‘‘इसका मूल दावा करने वाले को लोगों के साथ ठगी के कारण ‘हाकिंग फोरम’ से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

Exit mobile version