Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Airtel ने शिलांग में शुरु की 5G दूरसंचार सेवा

January 14, 2023

Airtel ने शिलांग में शुरु की 5G दूरसंचार सेवा

शिलांग: अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने शनिवार को शिलांग में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं शिलांग में ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी क्योंकि कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा करना जारी रखे हुए है।

कंपनी ने कहा कि 5जी सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के उच्च गति वाले एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे जब तक कि रोल आउट अधिक व्यापक नहीं हो जाता। एयरटेल ने कहा है कि शिलांग में लैटुमुखरा, लैपलांग, नोंगराह, गवर्नर हाउस, लुमौबाह, जायव लैटडोम, पाइंस कॉलोनी (लबन रेड क्रॉस), मावपत, रियात सोखलूर और कुछ अन्य स्थानों पर उसकी 5जी सेवा चालू है।

उत्तर-पूर्वी राज्यों भारती एयरटेल के सीईओ रजनीश वर्मा ने कहा, ‘‘मैं शिलांग में एयरटेल 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। एयरटेल ग्राहक अब अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का अनुभव कर सकते हैं और मौजूदा 4जी स्पीड की तुलना में 20-30 गुना तेज गति का आनंद ले सकते हैं। ’’

ये भी पढ़ें: तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को…, ट्रंप ने ईरान को लेकर कही बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें