Site icon Dainik Savera Times

Airtel ने सीसीएएएस के लिए क्लाउड प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली कंपनी भारती एयरटेल ने आज एयरटेल सीसीएएएस (कॉन्टैक्ट सेंटर एज़ ए सर्विस) लॉन्च किया जो एंटरप्राइज (कंपनी) के लिए जरूरी कॉन्‍टैक्‍ट सेंटर के सभी सोल्यूशंस का एकीकृत अनुभव प्रदान करने वाला ओम्‍नी-चैनल क्लाउड प्लेटफॉर्म है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि आजकल कॉन्‍टैक्‍ट सेंटर की जरूरत से जुड़े सभी कारोबारियों को कई वेंडर्स से अलग-अलग वॉयस, क्लाउड और सॉफ्टवेयर लेना पड़ता है, जिससे पैसा ज्यादा खर्च होता है और काफी समय भी लगता है। एयरटेल की इनोवेटिव सीसीएएएस पेशकश कंपनियों की इन खर्चों में उल्‍लेखनीय रूप से कटौती करने में मदद करेगी। यह प्लेटफॉर्म वॉयस एज़ ए सर्विस (वीएएएएस), क्लाउड और जेनेसिस समेत प्रमुख प्रोवाइडर्स से कॉन्‍टैक्‍ट सेंटर के लिए मिले बेस्ट सॉफ्टवेयर को एकीकृत करता है। यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को किफायती मासिक कीमत पर कॉन्‍टैक्‍ट सेंटर सोल्यूशंस हासिल करने में सक्षम बनाएगा।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version