Site icon Dainik Savera Times

Airtel ने इस शहर में शुरू की 5G सेवा, अब ग्राहकों को मिलेगी 30 गुणा स्पीड

मुंबई: देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी भारती एयरटेल लगातार अपना 5G नेटवर्क में विस्तार करती जा रही है। एयरटेल ने अब महाराष्ट्र के एक और शहर में अपने 5जी नेटवर्क के शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस सर्विस को फेज्ड मैनर में लॉन्च किया जा रहा है। एयरटेल ने बाकी शहरों में 5G को लॉन्च कर दिया है। अब ग्राहक 20 से 30 गुना स्पीड का लाभ ले सकतें हैं

एयरटेल की 5G सेवाएं पुणे के कोरेगांव पार्क, कल्याणनगर, बानेर, हिंजेवाड़ी, मगरपट्टा, हडपसर, खराड़ी, मॉडल कॉलोनी, स्वारगेट, पिंपरी चिंचवाड़ के साथ कुछ अन्य चुनिंदा स्थानों पर भी उपलब्ध हो चुकी हैं। कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी और आने वाले समय में पूरे शहर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएगी। एयरटेल ने यह भी कहा कि पुणे शहर के यूजर्स हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड करने जैसे 5जी के सभी फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे।

Exit mobile version