Site icon Dainik Savera Times

Airtel की 5G Service देश के 3,000 शहरों, कस्बों में उपलब्ध

नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी 5जी सेवा अब देश के 3,000 शहरों और कस्बों में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि वह हर रोज 30-40 शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर रही है। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि देश के सभी प्रमुख शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों- जम्मू के कटरा, केरल के कन्नूर, बिहार के पटना, तमिलनाडु में कन्याकुमारी, अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर, केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में एयरटेल 5जी प्लस की असीमित सेवा मौजूद है।

जियो के बाद एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए असीमित 5जी डेटा पेश किया है। भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रणदीप सेखों ने कहा, “हम 5जी नेटवर्क के साथ देश के बड़े हिस्से तक पहुंचने को उत्साहित हैं। हम सितंबर 2023 तक भारत के हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक 5जी सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम हर दिन 30-40 शहरों एवं कस्बों को जोड़ रहे हैं।”

ये भी पढ़ें :  IPL 2026: रहाणे-रघुवंशी की शानदार बल्लेबाजी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

Exit mobile version