नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल ने आज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष पैक पेश किए। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि निर्बाध और निरंतर मैच देखने के अनुभव को सुनिश्चित करने के लिए, एयरटेल अपने प्रीपेड, पोस्टपेड, इंटरनेशनल रोमिंग, होम ब्रॉडबैंड और एयरटेल डिजिटल टीवी उपयोगकर्ताओं के लिए भारत में दुनिया के सबसे बड़े टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की तीन महीने की सदस्यता प्रदान कर रहा है।
ये भी पढ़ें: CM मान की अगुवाई में Barinder Gayal, Harjot Bains और MP Malwinder Kang ने की अहम बैठक

