Site icon Dainik Savera Times

बायजू से इस्तीफा देने के बाद वेदांता वापिस लौटे Ajay Goyal… CFO पद का संभालेंगे कार्यभार

नई दिल्ली:  अनुभवी वित्त पेशेवर अजय गोयल वेदांता लिमिटेड में लौट आए हैं। वह मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) पद का कार्यभार संभालेंगे। वह ऐसे समय में वेदांता में लौटे हैं, जब अनिल अग्रवाल द्वारा नियंत्रित यह खनन समूह एक महत्वाकांक्षी व्यवसाय पुनर्गठन की ओर बढ़ रहा है।

गोयल ने सोनल श्रीवास्तव का स्थान लिया है। सोनल ने कंपनी में शामिल होने के कुछ महीने बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया। वेदांता ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि गोयल 30 अक्टूबर 2023 से सीएफओ का कार्यभार संभालेंगे।

इससे पहले गोयल 23 अक्टूबर 2021 से नौ अप्रैल 2023 तक बतौर कार्यकारी सीएफओ वेदांता के लिए काम कर चुके हैं। कंपनी ने कहा, ‘‘ वेदांता के संरचित पुर्निनयुक्ति कार्यक्रम घरवापसी के तहत अजय गोयल कंपनी में वापस आ गए हैं।’

गोयल ने इस साल की शुरुआत में शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू में शामिल होने के लिए वेदांता को छोड़ दिया था। इसी घोषणा में वेदांता ने कहा कि सोनल श्रीवास्तव ने ‘‘निजी कारणों से’’ 24 अक्टूबर को सीएफओ के पद से इस्तीफा दे दिया।

गौरतलब है कि अजय गोयल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ऑडिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद बायजू को छोड़ दिया। बायजू ने कंपनी के अध्यक्ष (वित्त) नितिन गोलानी को कंपनी के वित्त कार्य संभालने के लिए भारत के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़ें: 76 दिनों बाद अमेरिका में खत्म हुआ शटडाउन, फंडिंग बिल पर संसद में बनी सहमति

Exit mobile version