Site icon Dainik Savera Times

Akshay Hiranandani सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के नए CEO नियुक्त किया गया

नई दिल्ली: नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सेरेंटिका रिन्यूएबल्स ने अक्षय हीरानंदानी को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की। सेरेंटिका ने बयान में कहा कि इस भूमिका में वह कंपनी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल के साथ मिलकर काम करेंगे। हीरानंदानी 2021 से 2023 तक कंपनी के कॉरपोरेट वित्त प्रमुख रहे थे। अग्रवाल ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि वह बड़े पैमाने पर औद्योगिक कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य को और सक्षम करके जलवायु परिवर्तन के मिशन की ओर सेरेंटिका को आगे बढ़ाएंगे।’

ये भी पढ़ें : भारत में शुरू हुई Mini Cooper S GP Inspired Edition की बुकिंग, मात्र इतने पैसे देकर करें बुक

Exit mobile version