Site icon Dainik Savera Times

इस साल के अंत तक E-20 ईंधन के अनुकूल होंगी Yamaha की सभी बाइक

नई दिल्ली: जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी यामाहा की भारत में सभी मोटरसाइकिलें इस साल के अंत तक ई-20 ईंधन से चलने लगेंगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि देश में 149सीसी से 155सीसी तक की सभी मोटरसाइकिलें मानक सुविधा के तौर पर ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस) के साथ आएंगी। कंपनी फिलहाल आर15एम और आर15वी4 में टीसीएस सुविधा देती थी और अब एफजेडएस-एफआई वी4 डीलक्स, एफजेड-एक्स और एमटी-15वी2 में भी यह सुविधा मिलेगी। कंपनी ने कहा कि 2023 में पेश होने वाली बाइक ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक (ओबीडी-2) प्रणाली से लैस होंगी, जो इस साल एक अप्रैल से शुरू हो रहे उत्सर्जन नियमों के तहत अनिवार्य है। ई-20 ईंधन में गैसोलीन के साथ 20 प्रतिशत एथनॉल होता है।

ये भी पढ़ें: Punjab News: अमृतसर पुलिस का अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी पर Action, 2 नाबालिग और 2 आरोपी काबू

Exit mobile version