Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ताजा सौदों की लिवाली से Aluminum वायदा कीमतों में तेजी

April 28, 2023

ताजा सौदों की लिवाली से Aluminum वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली: हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 208.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.10 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 208.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,983 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मजबूत मांग के बीच व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

ये भी पढ़ें : राजस्थान: 900 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री महेश जोशी को किया गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें