Site icon Dainik Savera Times

चीन को डरा रहे भारतीय इकोनॉमी के शानदार आंकड़े

 

नई दिल्ली : चीन और दुनिया के कई दूसरे देश मंदी के साये में जी रहे हैं लेकिन भारत की इकोनॉमी कुलांचे मार रही है। भारतीय इकोनॉमी के लिए चारों तरफ से एक के बाद एक गुड न्यूज आ रही है। जीडीपी की रμतार एक साल में सबसे बेहतर रही और अगस्त में जीएसटी कलैक्शन 11 प्रतिशत बढ़ गया। मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई, ऑटो डिस्पैच, बिजली की खपत, जेट यूल की बिक्री, रेलवे फ्रेट, कोल प्रॉडक्शन और यूपीआई ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड पर पहुंच गया।

शायद यही वजह है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आने से कतरा रहे हैं। उन्हें जी-20 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आना था लेकिन वह इससे बचने की कोशिश कर रहे हैं। एसएंडपी ग्लोबल के हालिया सर्वे के मुताबिक अगस्त में विनिर्माण क्षेत्र के पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स यानी पीएमआई का आंकड़ा 58.6 पर रहा है जो 3 महीने का उच्च स्तर है।

यह इस बात का संकेत है कि अगस्त में विनिर्माण गतिविधियों में अच्छी तेजी रही है। जुलाई में यह 57.7 था। अगस्त में यह लगातार 26वें महीने 50 के ऊपर है, जो विनिर्माण गतिविधियों में विस्तार को दिखाता है और इस बात का संकेत है कि देश में मैन्युफैक्चरिंग सैक्टर की स्थिति सुधर रही है।

ये भी पढ़ें : विनेश फोगाट का बड़ा बयान, बोलीं- छह शोषित खिलाड़ियों में मैं भी शामिल

Exit mobile version