
Vivo T4 Lite 5G : फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल में इस बार ग्राहकों को शानदार स्मार्टफोन डील्स मिल रही हैं। सबसे खास ऑफर में शामिल है Vivo T4 Lite 5G, जिसे अब सिर्फ ₹9,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन खासतौर पर बजट यूज़र्स और 5G कनेक्टिविटी चाहने वालों के लिए जबरदस्त ऑप्शन बनकर उभरा है। ऐसे में अगर आप एक बजट 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo T4 Lite 5G एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आइए खबर में विस्तार से जानते है…
स्टोरेज वैरिएंट और कीमतें:
4GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹9,999
6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹10,999
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹12,999
ऑफर में 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट और 5% कैशबैक भी मिल रहा है। साथ ही, फोन को नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर के तहत भी खरीदा जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग:
Vivo T4 Lite 5G में दी गई है 6000mAh की पावरफुल बैटरी, जो लंबा बैकअप देती है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।
शानदार डिस्प्ले:
फोन में है 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले,
जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट है।
डिस्प्ले डिजाइन ट्रेंडी वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस:
यह स्मार्टफोन चलता है MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर,जो AI फीचर्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार है। फोन में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट है।
कैमरा फीचर्स:
डुअल रियर कैमरा: 50MP + 2MP
सेल्फी कैमरा: 5MP
कैमरा में AI बेस्ड फ़ीचर्स दिए गए हैं जो तस्वीरों को बेहतर बनाते हैं।
IP64 रेटिंग और OS:
फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
यह चलता है FuntouchOS पर, जो Android 15 पर आधारित है।
क्यों खरीदें Vivo T4 Lite 5G?
-किफायती दाम में 5G स्मार्टफोन
-बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
-दमदार परफॉर्मेंस
-अच्छा कैमरा
-प्रीमियम लुक और फील
कहां खरीदें?
फ्लिपकार्ट पर चल रही फ्रीडम सेल में यह फोन डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। अगर आप एक बजट 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo T4 Lite 5G एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।