Site icon Dainik Savera Times

Amazon-Flipkart Sale: Poco X8 से Redmi Note 17 तक… कम कीमत में बेस्ट फोन; देखें लिस्ट

Amazon-Flipkart Sale

Amazon-Flipkart Sale

Smartphone Under 30000: Amazon और Flipkart की सेल में नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट 30 हजार रुपये तक है, तो आपके पास कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। इस रेंज में Poco, Redmi, OnePlus और Motorola के ऐसे फोन मिल रहे हैं, जिनमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं 30 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले कुछ खास स्मार्टफोन के बारे में…

OnePlus Nord N6

OnePlus Nord N6 की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हालांकि, कंपनी की सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी में 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट शामिल हैं।

Poco X8

Poco X8 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसे IP69K रेटिंग भी दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य रियर कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 9,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 67W चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।

Motorola G77 Power

Motorola G77 Power की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। यह इस लिस्ट के किफायती विकल्पों में से एक है। इसमें 6.74 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, सामान्य इस्तेमाल में यह बैटरी करीब दो दिन तक चल सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 30W वायर्ड चार्जिंग दी गई है। फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है।

Redmi Note 17

Redmi Note 17 की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। इसमें 6.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है और फोन को IP65 रेटिंग मिली है।

फोन में 8,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक RAM, 128GB स्टोरेज और 50MP रियर कैमरा मिलता है।

OnePlus Nord CE 6 Lite

OnePlus Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये है। फोन में 6.72 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर मिलता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी के साथ 45W चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का रियर कैमरा मौजूद है।

30 हजार के बजट में कौन-सा फोन चुनें?

अगर आपको ज्यादा बैटरी वाला फोन चाहिए, तो Poco X8, OnePlus Nord N6 और Motorola G77 Power अच्छे विकल्प हैं। अगर आपको AMOLED स्क्रीन और तेज रिफ्रेश रेट चाहिए, तो Poco X8 और OnePlus Nord CE 6 Lite बेहतर रहेंगे। फोन खरीदने से पहले सेल की कीमत, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट जरूर देख लें।

Exit mobile version