Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amazon Gift Card: इन टिप्स के साथ करें अपने Amazon Gift Card का बैलेंस चेक

February 14, 2023

Amazon Gift Card: इन टिप्स के साथ करें अपने Amazon Gift Card का बैलेंस चेक

अमेज़न एक शॉपिंग ऐप है। जिसके द्वारा हम आपकी शॉपिंग को घर बैठे बेहतर बनाते है और बहुत सारे ऑफर्स भी प्राप्त होते है। अमेज़न द्वारा गिफ्ट कार्ड के तौर पर गिफ्ट भेजने की अनुमति प्रदान करता है। जिससे आप अपनी शॉपिंग को और भी आसान बना सकते है। अमेजन चेकआउट के समय गिफ्ट की बची हुई राशि प्रदान करता है, जिससे अकाउंट में बाकि राशि को चेक करना आसान हो सकता है। अब आप अपने कंप्यूटर या फ़ोन पर भी अपने अमेजन गिफ्ट बैलेंस को चेक या रीलोड कर सकते हैं। आइए जानते है कैसे:

अपने मोबाइल पर अमेज़न गिफ्ट कार्ड बैलेंस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: अमेज़न मोबाइल ऐप ओपन करें
स्टेप 2: नीचे दाएं कॉर्नर में तीन हॉरिजोंटल लाइन्स वाले मीनू आइकन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब सेटिंग पर क्लिक करें और अमेज़न पे सेक्शन को सर्च करने के लिए ऑप्शन की लिस्ट में स्क्रॉल करें।
स्टेप 4: इस पर क्लिक करें और ‘ऐड गिफ्ट कार्ड टू योर बैलेंस’ ऑप्शन पर टैप करें।

अब आप स्क्रीन के ऊपरी दाईं ओर कॉर्नर में उपलब्ध अमेज़न गिफ्ट और क्रेडिट बैलेंस देख पाएंगे। आप एक नया गिफ्ट कार्ड भी जोड़ सकते हैं या इस बाकी अमाउंट में अपनी पसंद का अमाउंट भी शामिल कर सकते हैं।

अगर आप अपने पीसी या लैपटॉप पर अमेज़न गिफ्ट कार्ड बैलेंस चेक करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1: वेब ब्राउजर पर अमेजन इंडिया की वेबसाइट ओपन करें।
स्टेप 2: टॉप राइट कॉर्नर पर अकाउंट्स एंड लिस्ट्स ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 3: अब आपको Amazon Pay बैलेंस पर टैप करना होगा।
स्टेप 4: गिफ्ट कार्ड को अपने अकाउंट में ऐड करें।

ये भी पढ़ें: Punjab News: अमृतसर पुलिस का अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी पर Action, 2 नाबालिग और 2 आरोपी काबू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें