Site icon Dainik Savera Times

Amazon Great Indian Festival: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल से जुड़े 16 लाख विक्रेता

लखनऊ: अमेजन इंडिया का दावा है कि ग्रेट इंडिया फेस्टिवल 2024 में देश भर में 16 लाख से अधिक विक्रेताओं ने अपने उत्पादों को पेश किया है जिनमें से अकेले उत्तर प्रदेश में ही दो लाख विक्रेता शामिल हैं।

अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, कैटेगरी सौरभ श्रीवास्तव ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश भर में ग्रेट इंडिया फेस्टिवल को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 27 सितंबर को शुरू हुए अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के पहले 48 घंटों ने अमेजन.इन पर विक्रेताओं और ब्रांड भागीदारों के लिए करीब 11 करोड़ ग्राहक विजिट और आठ से अधिक विक्रेताओं की एक लाख रुपए से अधिक की बिक्री के साथ अबतक का सबसे बड़ी ओपनिंग देखी है।

ये भी पढ़ें: रूस ने ईरान का साथ देने का वादा किया, पुतिन बोले- हर संभव मदद करेंगे

Exit mobile version