अमृतसर: अमेजन ग्रेट इंडीयन फैस्टीवल-2025 ने भारत में त्योहारों के दौरान खरीदारी और जश्न मनाने के तरीके को बदल दिया है। इस वर्ष, अमेजन इंडिया ने 276 करोड़ से अधिक ग्राहक विज़िट्स दर्ज कीं, जिनमें से 70 प्रतिशत टियर 2 और 3 शहरों से थीं। इस 30-दिवसीय समारोह में केवल पाँच दिन शेष रहते हुए, अमेजन इंडिया ने आज सभी मापदंडों पर अभूतपूर्व भागीदारी की घोषणा की – ग्राहक विज़िट्स सर्वाधिक स्तर पर पहुँचीं, जिससे विभिन्न श्रेणियों में सैकड़ों करोड़ रुपये के जीएसटी लाभ संभव हुए। पूरे अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान, प्राइम सदस्य विशेष ऑफ़र, डील्स और अमेजन की सबसे तेज डिलीवरी सेवाओं का लाभ उठा सके।
सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, अमेजन इंडिया, ने कहा, अमेजन ग्रेट इंडीयन फैस्टीवल-2025 ने एक बार फिर 276 करोड़ ग्राहक विज़िट्स के रिकॉर्ड के साथ नए मानक स्थापित किए हैं, जिससे यह साबित होता है कि अमेजन भारत का सबसे पसंदीदा और विश्वसनीय ऑनलाइन शॉपिंग गंतव्य है। हमें विशेष गर्व है कि हमारी सेवाएं भारत के हर सर्विसेबल पिन कोड तक पहुँची हैं, और हमारे 70 प्रतिशत से अधिक ग्राहक टियर 2 और 3 शहरों से आए हैं। हमारे विRेताओं और ब्रांड पार्टनर्स ने स्मार्टफोन, उपकरण और कं•यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर होम एंड किचन, ब्यूटी, फैशन और अन्य श्रेणियों में कई गुना वृद्धि देखी, जो दर्शाता है कि देश के हर हिस्से के ग्राहक हम पर भरोसा करना जारी रखे हुए हैं।

