Site icon Dainik Savera Times

Amazon ने किया ग्रेट समर सेल का ऐलान, जानें कब से शुरू होंगी धमाकेदार डील्स

Amazon Great Summer Sale 2026

Amazon Great Summer Sale 2026

Amazon Great Summer Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेज़न ने अपनी लोकप्रिय ग्रेट समर सेल 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बता दें कि यह सेल 8 मई से शुरू होकर ग्राहकों के लिए कई कैटेगरी में भारी छूट और आकर्षक डील्स लेकर आएगी। कंपनी ने ऐप और वेबसाइट पर टीज़र जारी कर इस सेल की झलक पहले ही देनी शुरू कर दी है।

8 मई से सभी के लिए सेल, प्राइम मेंबर्स को मिलेगा जल्दी एक्सेस

इस बार की समर सेल 8 मई से सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी, जबकि अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर्स को सामान्य यूजर्स से पहले खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। प्राइम मेंबर्स के लिए कुछ ऑफर्स पहले ही एक्सक्लूसिव तौर पर खोले जा सकते हैं।

बैंक ऑफर्स से बढ़ेगा बचत का फायदा

सेल के दौरान HDFC बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक की तत्काल छूट मिलने की संभावना है। वहीं Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड यूज़र्स को कैशबैक ऑफर्स का लाभ मिलेगा। कुछ खास प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त कैशबैक और डिस्काउंट के जरिए कुल बचत और भी बढ़ सकती है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मोबाइल, लैपटॉप और गैजेट्स पर आकर्षक छूट

इस सेल में Samsung, Xiaomi और iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज़ भी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी, जिससे टेक्नोलॉजी अपग्रेड करना आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:

घरेलू उपकरणों पर भी भारी डिस्काउंट

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए एयर कंडीशनर, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे बड़े घरेलू उपकरणों पर भी सीमित समय के लिए शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। स्मार्ट टीवी, ऑडियो सिस्टम और वियरेबल डिवाइसेज़ पर भी ग्राहकों को अच्छी बचत का मौका मिलेगा।

फ्लैश डील्स और गेम्स से अतिरिक्त लाभ

इस बार सेल में फ्लैश डील्स और टॉप प्रोडक्ट्स की विशेष लिस्ट भी शामिल होगी, जहां सीमित समय के लिए बड़े डिस्काउंट मिलेंगे। साथ ही स्पिन एंड विन और क्विज जैसे गेम्स के जरिए यूजर्स गिफ्ट वाउचर और अन्य इनाम भी जीत सकते हैं।

Exit mobile version