नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने अपनी आगामी त्योहारी सेल से पहले एक नया जनरेटिव एआई-संचालित संवादात्मक ‘शॉपिंग असिस्टेंट’ रुफस पेश किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि रुफस अमेजन ऐप के भीतर सहज भाषा में बातचीत को सक्षम बनाता है, जिससे उत्पाद से संबंधित प्रश्न पूछना, सिफारिशें प्राप्त करना या उत्पादों की तुलना करना आसान हो जाता है।
अमेजन इंडिया के ‘कैटेगरीज’ खंड के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव ने कहा,चाहे टाइपिंग हो या बोलना, ग्राहक अब अधिक सहज खरीदारी अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इसे एआई-संचालित टूल की मदद से और भी बेहतर बनाया गया है। इसने कृत्रिम मेधा (एआई)-संचालित ‘रिव्यू हाइलाइट्स’ भी पेश किया है, जो उत्पाद के बारे में ग्राहक समीक्षाएं दिखाने के लिए जेनरेटिव-एआई का उपयोग करता है।‘
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ 27 सितंबर, 2024 से शुरू होने वाला है। इसमें प्राइम सदस्य 24 घंटे पहले पहुंच बना सकेंगे। श्रीवास्तव ने कहा, ह्लब्रांड द्वारा दिए जा रहे सौदों के अलावा, अमेजन इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन, टीवी, उपकरण, फैशन, स्वास्थ्य सेवा और अन्य श्रेणियों में शीर्ष ब्रांड से लगभग 25,000 नए उत्पाद की पेशकश कर रहा है। अमेजन इंडिया ने इस सप्ताह दिल्ली एनसीआर, गुवाहाटी और पटना में तीन नए केंद्र शुरू करने की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

