Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकन एक्सप्रेस ने की ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर ’ लॉन्च करने की घोषणा

September 14, 2023

अमेरिकन एक्सप्रेस ने की ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर ’ लॉन्च करने की घोषणा

नयी दिल्ली: अमेरिकन एक्सप्रेस ने अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचने में छोटे व्यापारियों को सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भारत में अपना हाइपर लोकल प्लेटफॉर्म ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर’ लॉन्च करने की घोषणा की है। इस प्लेटफॉर्म में दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई और बेंगलुरू में ‘पड़ोस के स्टोर्स ’ के लिए उत्साहजनक ऑफर्स हैं।ये ऑफर्स फैशन एवं लाइफ स्टाइल, डिपार्टमेंटल स्टोर्स एवं ग्रोसरी और हेल्थ एवं वेलनेस सहित विभिन्न वर्गों तक फैले हैं। कार्डधारक इन मर्चेंट स्टोर में प्रदर्शित या प्रचार अभियान के जरिए मिली जानकारी से इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं और अपने अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के जरिए भुगतान कर सकते हैं।

अमेरिकन एक्सप्रेस ने भारत में 2022 में 10 लाख से अधिक नये दुकानदारों को जोड़ा है। अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया के उपाध्यक्ष एवं ग्लोबल मर्चेंट एंड नेटवर्क सर्विसेज़ प्रमुख अनुराग गुप्ता ने कहा, “ छोटे व्यवसायियों को अपनी पहुंच बढ़ाने और नये ग्राहकों को आकर्षित करने में अक्सर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हमने इन चुनौतियों को पहचाना और हाइपरलोकल प्लेटफार्म ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर’ का निर्माण किया जहां सभी वर्गों में ये ऑफर्स सूचीबद्ध हैं। ”

गुप्ता ने कहा, “ अमेरिकन एक्सप्रेस समुदायों के बारे में गहरी चिंता करती है और इसका विश्वास है कि छोटे व्यवसायी आस पड़ोस के केंद्र बिंदु हैं। ‘ऑफर्स नेक्स्ट डोर’ के जरिए हम कार्डधारकों को स्थानीय दुकानों पर खरीद के लिए प्रोत्साहित कर छोटे व्यवसायियों को सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं क्योंकि यह प्रचार अभियान गली मोहल्ले की दुकानों पर केंद्रित है। कार्डधारक अपने पास-पड़ोस की दुकानों में सुविधाजनक तरीके से इन ऑफर्स का एक लंबी अवधि के लिए लाभ उठा सकते हैं। प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) और ऑनलाइन दोनों पर ही ध्यान दिए जाने से हमें हमारी स्वीकार्यता जबरदस्त ढंग से बढ़ाने में मदद मिली है और साथ ही इससे स्थानीय दुकानदारों को अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिल रही है।”

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें