Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन ने Anurag Gupta को भारत में Vice President नियुक्त किया

नई दिल्ली: वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिग कॉरपोरेशन (एईबीसी) ने अनुराग गुप्ता को भारत में उपाध्यक्ष और वैश्विक कारोबारी एवं नेटवर्क सेवा का प्रमुख नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अनुराग नयी भूमिका में अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड जारी करने वाले नेटवर्क और कार्ड का दायरा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होंगे।

अनुराग गुप्ता ने बयान में कहा, मैं नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। भारत डिजिटल भुगतान में तेजी से वृद्धि कर रहा है। मैं देश में इन अवसरों का उपयोग करने के साथ ही नए ग्राहक बनाने और कार्ड जारी करने, दोनों ही लिहाज से इस बाजार में अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए अवसरों की तलाश में हूं। अनुराग 18 साल से अधिक समय से अमेरिकन एक्सप्रेस से जुड़े हैं। उन्होंने कंपनी में भारत और अन्य वैश्विक बाजारों में विभिन्न भूमिकाएं निभायी हैं।

ये भी पढ़ें: राज्यपाल कटारिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को दिया बढ़ावा

Exit mobile version