Site icon Dainik Savera Times

Neos Airlines की 6 April से शुरू होगी Amritsar-Canada फ्लाइट

अमृतसरः नियोस एयरलाइंस 6 अप्रैल से अमृतसर से कनाडा के बीच उड़ान शुरू कर रही है। इस उड़ान के शुरू होने से अमृतसर से टोरंटो का सफर 21 घंटे में पूरा होगा। विदेशों में रहने वाले लाखों पंजाबियों को इसका फायदा मिलेगा।

जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट पहले मिलान एयरपोर्ट पर रुकेगी। 4 घंटे के स्टे के बाद यह फ्लाइट टोरंटो के पियर्सन एयरपोर्ट तक जाएगी। यह एयरलाइन हर गुरुवार को अमृतसर से सुबह 3.15 बजे रवाना होगी। 21 घंटे में इसका सफर पूरा होगा। यह फ्लाइट गुरुवार को ही टोरंटो से अमृतसर के श्रीगुरु रामदास एयरपोर्ट के लिए भी वापसी करेंगी।

ये भी पढ़ें : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने लॉन्च किया ‘जननी’ प्लेटफॉर्म

Exit mobile version