Site icon Dainik Savera Times

Amul Price Hike: आम आदमी को महंगाई का झटका, अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी

Amul Milk Rate Hike

Amul Milk Rate Hike

बिजनेस डेस्कः आम आदमी को एक बार फिर से महंगाई का बड़ा झटका लगा है। दरअसल, देश के प्रमुख डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने अपनी दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। अमूल मिल्क ब्रांड ने एक लीटर दूध की कीमत में 2 रुपये का इजाफा किया है। अमूल दूध की बड़ी कीमते 14 मई से लागू हो जाएंगी। जिससे आम आदमी के मासिक बजट पर भारी असर पड़ेगा।

इस प्रकार होंगे नए रेट

अमूल गोल्डः अब 35 रुपये (500ml) और 70 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।

अमूल ताजा: 30 रुपये (500ml) और 58 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा।

अमूल गाय का दूधः 31 रुपये (500ml) में मिलेगा।

अमूल भैंस का दूधः 38 रुपये में मिलेगा।

सरकारी समिति GCMMF ने एक बयान में कहा है कि दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी ताजे दूध के प्रमुख पैकेटों पर लागू होगी। यह बढ़ोतरी प्रति लीटर करीब 2.5 से 3.5 प्रतिशत तक होगी। समिति के अनुसार, दूध उत्पादन और संचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है। इस साल पशुओं के चारे, दूध की पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

सहकारी समिति ने यह भी बताया कि उसके सदस्य संघों ने किसानों के खरीद मूल्य में 30 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की बढ़ोतरी की है, जो मई 2025 के स्तर की तुलना में 3.7 प्रतिशत अधिक है।

1 मई 2025 को बढ़ाए थे दूध के दाम

गौरतलब है कि अमूल ने इससे पहले 1 मई 2025 को दूध के दाम बढ़ाए थे। उस समय भी कंपनी ने ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने तब कहा था कि बढ़ती उत्पादन लागत और किसानों को बेहतर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कीमतों में इजाफा किया गया है।

Exit mobile version