Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान-इसरायल संघर्ष पर विश्लेषकों का राय, ‘होमरुज जलडमरूमध्य अवरुद्ध हुआ तो बढ़ सकती हैं तेल, एलएनजी की कीमतें’

April 22, 2024

ईरान-इसरायल संघर्ष पर विश्लेषकों का राय, ‘होमरुज जलडमरूमध्य अवरुद्ध हुआ तो बढ़ सकती हैं तेल, एलएनजी की कीमतें’

नई दिल्ली: ईरान-इसरायल संघर्ष पर विश्लेषकों ने कहा कि अगर ईरान ने होमरुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध किया तो कच्चे तेल और एलएनजी की कीमतें बढ़ सकती हैं। इस जलडमरूमध्य से भारत जैसे देश सऊदी अरब, इराक और यूएई से कच्चा तेल आयात करते हैं। ईरान और इसरायल के बीच संघर्ष पिछले कुछ दिनों में बढ़ गया है।

ईरान ने पहले इसरायल पर ड्रोन और रॉकेट हमले किए। इसके बाद इसरायल ने मिसाइल दागकर जवाबी कार्रवाई की। संघर्ष के बाद से कच्चे तेल की कीमतें 90 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गईं। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज ने कहा कि हालांकि तनाव कम करने के प्रयासों से संकट पर नियंत्रण होने की संभावना है, लेकिन अगर ईरान ने होमरुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध किया तो तेल और एलएनजी की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी।

होमरुज जलडमरूमध्य ओमान और ईरान के बीच लगभग 40 किलोमीटर चौड़ी एक समुद्री पट्टी है। इस मार्ग के जरिए सऊदी अरब (63 लाख बैरल प्रति दिन), यूएई, कुवैत, कतर, इराक (33 लाख बैरल प्रति दिन) और ईरान (13 लाख बैरल प्रति दिन) कच्चे तेल का निर्यात करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें