Site icon Dainik Savera Times

आंध्र प्रदेश ने 1.82 लाख करोड़ रुपये के निवेश की 9 परियोजनाओं को दी मंजूरी

अमरावती: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कुल 1.82 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाली नौ परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनसे 2.63 लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (एसआईपीबी) की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में निवेश में रुचि रखने वाली कंपनियों के लिए भूमि और अन्य आवशय़क सुविधाओं के आवंटन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, नायडू ने अधिकारियों से कहा,‘‘राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहनों और रियायतों से अधिक कंपनियों को आर्किषत करें। इस बीच, अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि बीपीसीएल 96,862 करोड़ रुपये के निवेश से नेल्लोर जिले के रामय्यापत्तनम में एक रिफाइनरी स्थापित करेगी, जबकि आईटी क्षेत्र की दिग्गज टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज) 80 करोड़ रुपये के निवेश से विशाखापत्तनम में मिलेनियम टावर्स में एक कार्यालय स्थापित करेगी।

ये भी देखें : भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को एफटीए पर करेंगे हस्ताक्षर, बोले प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन

Exit mobile version