Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात कर राज्य मुद्दों पर की चर्चा 

October 5, 2023

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाकात कर राज्य मुद्दों पर की चर्चा 
नयी दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बिजली मंत्री आर के सिंह  से मुलाकात की और राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात की। उन्होंने पोलावरम परियोजना सहित राज्य के कई लंबित मुद्दों पर चर्चा की।’’  रेड्डी विज्ञन भवन में शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिये दिल्ली आये हैं।सूत्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने की योजना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें