Site icon Dainik Savera Times

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विजयवाड़ा में नए लक्जरी होटल का किया उद्घाटन

 

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को विजयवाड़ा में एक नए लक्जरी होटल का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने र्चिचत ब्रांड और होटल श्रृंखलाओं को राज्य में आने का न्योता भी दिया। मुख्यमंत्री ने 81 कमरों वाले हयात प्लेस होटल का शुभरम्बः करते हुए इस बात को रेखांकित किया कि राज्य को विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक विशेष स्थान बनाना चाहिए।

रेड्डी ने कहा, ‘‘इसलिए हम एक अच्छी पर्यटन नीति लेकर आए। न केवल एक अच्छी पर्यटन नीति लाए हैं, बल्कि हमने बेहतरीन होटल श्रृंखलाओं को भी प्रोत्साहित किया है। रेड्डी ने कहा कि ओबेरॉय से लेकर आज के हयात तक लगभग 11 बड़े ब्रांड को आंध्र प्रदेश को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नए होटल की शुरुआत से और उद्यमियों को यहां आने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से पूरे समर्थन का भरोसा भी दिलाया। इस बीच, हयात के वरिष्ठ अधिकारी श्रीकांत ने कहा कि विजयवाड़ा में नई संपत्ति राज्य में पहला और देश में 43वां हयात होटल है।

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

Exit mobile version