Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

AngelOne के February में ग्राहकों की संख्या 13.3 Million के पार पहुंची

March 14, 2023

AngelOne के February में ग्राहकों की संख्या 13.3 Million के पार पहुंची

नई दिल्ली: फिनटेक कंपनी एंजलवन लिमिटेड के ग्राहकों की कुल संख्या इस वर्ष फरवरी में बढ़कर 1.33 करोड़ के पार पहुंच गयी है। फरवरी में कंपनी 4.5 लाख नये ग्राहक बनाये हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि फरवरी में कंपनी के सभी व्यावसायिक मापदंडों में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी की खुदरा राजस्व बाजार हिस्सेदारी बढ़कर22.6 प्रतिशत हो गई, जो सालाना 178 आधार अंकों की वृद्धि है। इसी अवधि में ऑर्डर की संख्या सालाना 18.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 8.35 करोड़ पर पहुंच गई।

वहीं औसत क्लाइंट फं¨डग बुक12.99 अरब रुपये रहा। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिनेश ठक्कर ने कहा,‘‘कारोबार में जारी प्रगति हमारे मजबूत टेक-इनेबल्ड ग्रोथ रणनीतियों पर आधारित है। प्रभावी रुप से तकनीक का लाभ उठाते हुए,हम लोगों को उनकी धन सृजन यात्र में इक्विटी और संबंधित उत्पादों का लाभ उठाने के लिए सशक्त बना रहे है। भविष्य में, हम यूजरों के अनुभव को बेहतर बनाना जारी रखेंगे, क्योंकि हम सेवाओं की व्यापक श्रृंखला की पेशकश के साथ मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें: गैंग का नाम लेकर एक करोड़ रंगदारी मांगने वाले गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें