Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anil Ambani के Reliance Group ने 2030 की वृद्धि रणनीति तैयार करने के लिए किया केंद्र स्थापित 

November 17, 2024

Anil Ambani के Reliance Group ने 2030 की वृद्धि रणनीति तैयार करने के लिए किया केंद्र स्थापित 
Anil Ambani Reliance Group : अनिल अंबानी के रिलायंस समूह ने 2030 के लिए अपनी वृद्धि रणनीति के तहत रिलायंस ग्रुप कॉरपोरेट सेंटर (आरजीसीसी) स्थापित किया है। कंपनी ने बयान में कहा,आरजीसीसी एक रणनीतिक केंद्र के रूप में काम करेगा, जो समूह की कंपनियों को नए अवसरों और प्रौद्योगिकी प्रगति की तलाश में मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
आरजीसीसी की मुख्य टीम में समूह के अनुभवी लोग- सतीश सेठ, पुनीत गर्ग और के राजा गोपाल शामिल होंगे। गर्ग वर्तमान में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं, जबकि के राजा गोपाल छह साल से रिलायंस पावर के प्रमुख हैं। समूह की कंपनियों के अगुवाओं को भी आरजीसीसी में आमंत्रित किया जाएगा।
Anil Ambani Reliance Group
बयान के अनुसार, ह्लआरजीसीसी की स्थापना का उद्देशय़ इन अनुभवी लोगों की आंतरिक विशेषज्ञता का उपयोग कर समूह की दूरदर्शी वृद्धि पहलों का समर्थन करना और भविष्य की परियोजनाओं के लिए नेतृत्व की एक नई पीढ़ी तैयार करना है। आरजीसीसी उभरते नेतृत्व को सलाह देने और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, तथा समूह को निरंतर वृद्धि की ओर अग्रसर करने के लिए अनुभव को नई प्रतिभाओं के साथ जोड़ेगा।
रिलायंस समूह के प्रवक्ता ने कहा, हम आरजीसीसी को पेश करते हुए रोमांचित हैं, जो व्यापक विशेषज्ञता वाले अनुभवी पेशेवरों की एक टीम है। हाल ही में रिलायंस समूह के अंतर्गत प्रमुख कम्पनियों, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रर लिमिटेड और रिलायंस पावर लिमिटेड ने शून्य बैंक ऋण की स्थिति हासिल कर ली है तथा नए वृद्धि क्षेत्रों में विस्तार की रूपरेखा तैयार की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें