Site icon Dainik Savera Times

ऑनलाइन मार्केटप्लेस Amazon ‘The Plus Shop’ के लॉन्च की घोषणा की

नई दिल्ली: ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन फैशन ने प्लस साइज परिधानों के लिए विशेष तौर पर बनाये गये ‘द प्लस शॉप’ के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस विशेषरुप से तैयार किए गए स्टोर में भारत के टॉप ब्रांडों के प्लस-साइज़ परिधानों को पेश किया गया है। सभी साइज के लोगों को फैशनेबल परिधान की पेशकश करते हुए, द प्लस शॉप ग्राहकों को बेहद आसानी से अपना मनचाहा लुक पाने में मदद करता है। इससे ग्राहक मोटापे के बावजूद खुद को आत्मविश्वास के साथ पेश कर सकते हैं। यह स्टोर 22 फरवरी से शुरु हो गया है। उसने कहा कि यहां ग्राहकों को 2एक्सए से लेकर 8एक्सएल साइज में दिन से लेकर रात तक, हर जरुरत के लिए ट्रेंडी कपड़े खरीदने का मौका मिलेगा।‘द प्लस शॉप’में 450 ब्रांडों के 6 लाख से अधिक उत्पादों को पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें: भुजंगासन करते समय न करें ये गलतियां, कमर दर्द बढ़ने का हो सकता है खतरा

Exit mobile version