Site icon Dainik Savera Times

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने नए उद्यम निसर्ग की शरुआत की

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने नए उद्यम निसर्ग की सोमवार को शुरुआत की। नया उद्यम बड़े कार्यक्रमों और बौद्धिक संपदा (आईपी) को बढ़ावा दिया जाएगा। यह मौजूदा आईपी में विशेष खंडों को पेश करेगा और साथ ही नए मंच विकसित तथा तैयार करेगा। अनुष्का और विराट ने एक संयुक्त बयान में कहा कि निसर्ग व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से उनके मूल्यों और दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करता है।

बयान के अनुसार, कंपनी के शीर्ष प्रबंधन में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ताहा कोबर्न कुटे शामिल हैं जो वैश्विक संचालन एवं रणनीतिक साझेदारी का नेतृत्व करते हैं। शिवांक सिद्धू रणनीतिक विपणन, कार्यक्रम और गठबंधनों की देखरेख का काम संभाल रहे हैं। वहीं मुख्य परिचालन अधिकारी अंकुर निगम, वित्त, कानूनी व लेनदेन संबंधी मामले देखेंगे।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version