Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूजर डाटा सुरक्षा को लेकर Apple अलर्ट, Mac की प्राइवेसी होगी ज्यादा मजबूत

October 4, 2026

यूजर डाटा सुरक्षा को लेकर Apple अलर्ट, Mac की प्राइवेसी होगी ज्यादा मजबूत

नई दिल्ली : टैक कंपनी एप्पल ने कहा है कि वह मैक कंप्यूटर पर फुल डिस्क एक्सैस (पूरे डिस्क का एक्सैस) को लेकर नियंत्रण ज्यादा सख्त करेगी। यह फैसला एआई एजैंट ऐप्स को लेकर बढ़ती चिंताओं के बाद लिया गया है, जिसमें मेटा के ‘म्यूज’ जैसे ऐप्स पर यूजर्स के निजी डाटा तक पहुंचने के आरोप लगे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ एआई एजैंट ऐप्स को जब पूरे डिस्क तक पहुंच की अनुमति दी जाती है, तो वे मैसेज से लेकर फाइलों तक लोकल डाटा का बड़ा हिस्सा पढ़ लेते हैं। यह अनुमति असल में बैकअप और सिस्टम यूटिलिटी के लिए बनाई गई थी।

एप्पल ने कहा है कि वह अब ज्यादा स्पष्ट प्रॉम्प्ट लाएगा, ताकि किसी ऐप को इतनी बड़ी पहुंच देने से पहले यूजर्स को साफ तौर पर और सोच-समझकर एक्शन लेना पड़े। कंपनी ने कहा कि ऐसे प्रॉम्प्ट में मैक यूजर्स से साफ तौर पर पूछा जाएगा कि क्या वे किसी थर्ड-पार्टी ऐप को अपने सिस्टम के किसी खास हिस्से तक पहुंच देना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें