Valentine Day Sale: Valentine’s Day से पहले Apple ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स लॉन्च कर दिए हैं। इस सेल के तहत iPhone 17 सीरीज, MacBook Air, MacBook Pro, iPad, Apple Watch और AirPods जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर शानदार बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपने लिए या अपने पार्टनर के लिए कोई शानदार गिफ्ट लेने की सोच रहे हैं, तो ये एक शानदार मौका हो सकता है।

MacBook पर 10,000 रुपये तक का सीधा फायदा
सबसे ज्यादा फायदा MacBook Air M4 पर मिल रहा है। इस पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इसकी कीमत 99,900 रुपये से घटकर 89,900 रुपये हो गई है। वहीं MacBook Pro मॉडल्स पर भी 10,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, जिससे 14-इंच मॉडल 1,59,900 रुपये और 16-इंच मॉडल 2,39,900 रुपये में मिल रहा है।
iPhone 17 खरीदने का सही मौका
iPhone की बात करें तो iPhone 17 सीरीज़ पर 5,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद iPhone 17 की कीमत 82,900 से घटकर 77,900 रुपये हो गई है। वहीं iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर भी 4,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।
Apple Watch, AirPods और iPad पर भी छूट
Apple ने अपने दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी शानदार डिस्काउंट दिया है। Apple Watch Series 11 पर 4,000 रुपये और Apple Watch SE (3rd Gen) पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं AirPods Pro (3rd Gen) और AirPods 4 पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। iPad Air के दोनों मॉडल्स पर 4,000 रुपये और स्टैंडर्ड iPad व iPad Mini पर 3,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। तो अगर आप लंबे समय से Apple प्रोडक्ट खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो Valentine’s Day Sale आपके लिए शानदार मौका हो सकता है।ये ऑफर Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हैं।