Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक स्तर पर 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले Smartphones में Apple शीर्ष 7 स्थान पर, भारत में एक साल में बीके 1 करोड़ से अधिक iPhone

February 24, 2024

वैश्विक स्तर पर 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले Smartphones में Apple शीर्ष 7 स्थान पर, भारत में एक साल में बीके 1 करोड़ से अधिक iPhone

नई दिल्ली: एप्पल ने पहली बार 2023 में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की वैश्विक सूची में शीर्ष सात स्थानों पर कब्जा कर लिया है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट से पता चला कि भारत एक ही वर्ष में 1 करोड़ से अधिक आईफोन यूनिट बिक्री करने वाला पांचवां स्मार्टफोन बाजार बन गया है।

इसमें कहा गया है कि शीर्ष 10 स्मार्टफोन की संयुक्त बाजार हिस्सेदारी 2023 में अब तक के उच्चतम 20 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो 2022 में 19 प्रतिशत थी।

एप्पल का आईफोन14 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है, जिसकी आधी संख्या में बिक्री अमेरिका और चीन में हुई।

आईफोन15 सीरीज ने क्यू 2023 के लिए वैश्विक बेस्टसेलर सूची में शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा कर लिया, आईफोन15 प्रो मैक्स सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया।

एप्पल का आईफोन13, सूची में सबसे पुराना मॉडल, जापान और भारत में दो अंकों की सालाना वृद्धि के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है।

सैमसंग की बजट ए सीरीज ने अपने मजबूत मूल्य प्रस्ताव और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों और ग्राहक श्रेणियों में मौजदगी के कारण शीर्ष -10 सूची में तीन स्थान हासिल किए।

सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी ने अमेरिका और भारत में उच्च बिक्री के कारण सातवां स्थान हासिल किया।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमें उम्मीद है कि 2024 के शीर्ष 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन कुल स्मार्टफोन बिक्री का एक बड़ा हिस्सा प्रतिनिधित्व करेंगे, क्योंकि ओईएम कम पोर्टफोलियो पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।‘

यह भी कहा गया है, ‘‘आगे, हम उम्मीद करते हैं कि चीनी ब्रांड सूची में प्रवेश करेंगे और ओईएम द्वारा तेजी से 5जी-केवल मॉडल लॉन्च करने के साथ 2024 के शीर्ष 10 संभवत: सिर्फ 5¬ होंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें