
बिजनेस डेस्क: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple इस साल अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि कंपनी पहली बार फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है। इसी बीच इंटरनेट पर इस डिवाइस का एक कथित डमी यूनिट सामने आया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित फीचर्स की झलक देखने को मिली है।
लीक डमी डिजाइन
ऑनलाइन सामने आए डमी मॉडल में फोन सफेद रंग में नजर आ रहा है। तस्वीरों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आ सकता है यानी यह डिवाइस किताब की तरह बीच से मुड़ सकेगा और खुलने पर बड़ी स्क्रीन का अनुभव देगा।
कैमरा मॉड्यूल में दिख सकता है नया बदलाव
फोन के पिछले हिस्से पर दिया गया कैमरा सेटअप काफी हद तक iPhone Air के कैमरा डिजाइन से मिलता-जुलता दिखाई देता है। हालांकि इसमें केवल दो रियर कैमरे नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस डिवाइस को पतला और हल्का रखने पर ज्यादा ध्यान दे सकता है, इसलिए इसमें सीमित कैमरा सेंसर दिए जाने की संभावना है।
iPhone fold dummy pic.twitter.com/M0HRy78Jwv
— Majin (@MajinBuofficia) May 31, 2026
व्हाइट कलर में आ सकता है पहला फोल्डेबल iPhone
लीक हुई तस्वीरों में डिवाइस व्हाइट कलर में दिखाई दिया है। टेक इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स का कहना है कि Apple अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए क्लासिक और प्रीमियम रंगों का चुनाव कर सकता है। दूसरी ओर iPhone 18 Pro सीरीज में ग्राहकों को अधिक रंग विकल्प मिलने की उम्मीद है।
मिलेगी बड़ी स्क्रीन
रिपोर्ट्स के अनुसार, फोल्डेबल iPhone में लगभग 5.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका उपयोग फोन बंद रहने पर किया जा सकेगा। वहीं डिवाइस को खोलने पर लगभग 7.8 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन मिल सकती है। यह स्क्रीन मल्टीटास्किंग, वीडियो देखने और गेमिंग के अनुभव को बेहतर बना सकती है।
मिलेगी A20 Pro चिप
Apple अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में नई पीढ़ी की A20 Pro चिप दे सकता है। यह प्रोसेसर तेज स्पीड, बेहतर बैटरी मैनेजमेंट और उन्नत AI फीचर्स के साथ आ सकता है। माना जा रहा है कि यह चिप डिवाइस की परफॉर्मेंस को नई ऊंचाई तक ले जाएगी।
बता दें Apple ने अभी तक अपने फोल्डेबल iPhone को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल सामने आई सभी जानकारियां लीक रिपोर्ट्स और डमी यूनिट पर आधारित हैं। ऐसे में कंपनी के आधिकारिक लॉन्च इवेंट के बाद ही इस डिवाइस के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी सामने आएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...