Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple ने लगाई धमाकेदार Diwali Sale, बेहद सस्ते में मिल रहा iPhone 15, iPad-MacBook पर भी लगे ऑफर

October 23, 2023

Apple ने लगाई धमाकेदार Diwali Sale, बेहद सस्ते में मिल रहा iPhone 15, iPad-MacBook पर भी लगे ऑफर

आप सभी जानते ही हैं के तयोहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सभी कंपनियों ने भी अपने कस्टमर्स के लिए प्रोडक्ट्स पर भारी सेल लगाई हुई है। इस मौके पर आईफोन ने भी डिव वाली के मौके पर भारी सेल शुरू कर दी है। सेल में कई प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, iPad, MacBook आदि डिवाइसेज पर कंपनी बड़ी छूट देने जा रही है। सिर्फ यही नहीं बल्कि Apple iPhone 15 सीरीज पर भी बंपर सेल लगाने जा रहा है। ऐसे में आईफोन लवर्स इस मौके का जरूर फायदा उठा सकते हैं।

Urfi ने बोल्डनेस की हदें की पार, सिर्फ Necklace से ढका बदन, देख सब हुए शर्म से लाल

ग्राहक इस सेल में 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट/कैशबैक पा सकते हैं। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर कंपनी ने 6 हजार रुपये का कैशबैक ऑफर दिया है। वहीं, iPhone 15 और iPhone 15 Plus पर ग्राहक 5 हजार रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर कंपनी 4000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। वहीं, iPhone 13 पर ग्राहक 3 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं। iPhone SE खरीदने पर आप 2000 रुपये बचा सकते हैं।

इसके अलावा iPhone 15 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये रखी गई थी। जबकि iPhone 15 Plus को 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। iPhone 15 Pro को कंपनी ने 1,34,000 रुपये में पेश किया था, जबकि iPhone 15 Pro Max को 1,59,900 रुपये में पेश किया था। iPhone 13 को कंपनी ने अब 59,900 रुपये में लिस्ट कर दिया है।

MacBook Air M2 पर भी यहां डिस्काउंट है जिसके तहत कंपनी 10 हजार रुपये तक का कैशबैक दे रही है। यह ऑफर 13 इंच और 15 इंच मॉडल्स पर ही उपलब्ध है। 13 MacBook Air M2 को शुरुआत में 1,14,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। MacBook Air M1 की बात करें तो इस पर कंपनी 8,000 रुपये तक कैशबैक दे रही है। 24 इंच iMac और Mac mini पर कंपनी 5 हजार रुपये का कैशबैक दे रही है।

iPad Pro (11 इंच और 12.9 इंच मॉडल) और iPad Air पर ग्राहक 5 हजार रुपये बचा सकते हैं। 9वीं और 10वीं जेनरेशन के iPad पर कंपनी क्रमश: 3 हजार, और 4 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। iPad mini को दिवाली सेल में 3 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की और अधिक जानकारी के लिए आप Apple Official Website विजिट कर सकते हैं। ऐसे में अभी आप अपनी पसंद का एप्पल प्रोडक्ट आज ही खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें