Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

एप्पल ने लॉन्च किया आईफोन 16E, A18 चिप के साथ दी बेहतर बैटरी लाइफ

February 19, 2025

एप्पल ने लॉन्च किया आईफोन 16E, A18 चिप के साथ दी बेहतर बैटरी लाइफ

क्यूपर्टनिो (अमेरिका): एप्पल ने बुधवार को आईफोन 16ई लॉन्च कर दिया। यह आईफोन 16 लाइनअप में एक नया एडिशन है, जो किफायती कीमत पर शक्तिशाली फीचर्स प्रदानकरता है।

आईफोन 16ई में तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ-साथ ब्रेकथ्रू बैटरी लाइफ मिलती है, जो एप्पल के ए18 चिप और नए एप्पल सी1 के कारण संभव है। यह एप्पल द्वारा डिजाइन किया गया पहला सेल्युलर मॉडेम है।

आईफोन 16ई को एप्पल इंटेलिजेंस के लिए भी डिजाइन किया गया है, जो एक सहज और व्यक्तिगत इंटेलिजेंस सिस्टम है। यह एआई में गोपनीयता के लिए यूजर्स को सहायक और प्रासंगिक जानकारी प्रदान करता है।

कंपनी ने कहा कि यह डिवाइस 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज क्षमता में व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये होगी।

एप्पल के अनुसार, 48एमपी फ्यूजन कैमरा शानदार फोटो और वीडियो लेता है और एकीकृत 2एक्स टेलीफोटो के साथ यह एक में दो कैमरों की तरह है, ताकि यूजर्स ऑप्टिकल गुणवत्ता के साथ जूम इन कर सकें।

आईफोन 16ई दो खूबसूरत मैट फिनिश ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा, जिसमें एक्सेसरीज के लिए रंगीन केस भी उपलब्ध होंगे। प्री-ऑर्डर शुक्रवार से शुरू होंगे और ये 28 फरवरी से उपलब्ध होंगे।

एप्पल के वल्र्डवाइड आईफोन प्रोडक्ट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट कैयान ड्रेंस ने कहा, ‘आईफोन 16ई में आईफोन 16 लाइनअप की वे सुविधाएं शामिल हैं, जिन्हें हमारे यूजर्स पसंद करते हैं। इनमें ब्रेकथ्रू बैटरी लाइफ, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ए18 चिप, एक टू-इन-वन कैमरा सिस्टम और एप्पल इंटेलिजेंस शामिल हैं।‘

आईफोन 16ई को लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें आईपी68 रेटिंग के साथ स्प्लैश, पानी और धूल से बचाव की खूबी शामिल है। इसके अलावा सिरेमिक शील्ड फ्रंट कवर, जो किसी भी स्मार्टफोन ग्लास की तुलना में अधिक मजबूत है।

ये 6.1-इंच सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले ओएलईडी तकनीक के साथ एज-टू-एज डिजाइन के साथ आता है, जो एचडीआर वीडियो देखने, गेम खेलने और क्रिस्प टेक्स्ट पढ़ने के लिए बिल्कुल सही है।

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के उद्योग अनुसंधान समूह के उपाध्यक्ष प्रभु राम के अनुसार, नया आईफोन 16ई भारत में कंपनी की विकास की गति बनाए रखने और विकसित बाजारों में मांग को फिर से जीवंत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें