Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Corporate भूमिकाओं में कुछ लोगों की छंटनी कर रहा Apple: Report

April 4, 2023

Corporate भूमिकाओं में कुछ लोगों की छंटनी कर रहा Apple: Report

सैन फ्रांसिस्को: गहराते वैश्विक मंदी के बीच एप्पल कथित तौर पर अपनी कॉरपोरेट टीम से कुछ लोगों की छंटनी कर रहा है। इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने कुछ कॉरपोरेट रिटेल कर्मचारियों से कहा है कि वे अपनी नौकरी के लिए फिर से आवेदन करें वरना उन्हें हटा दिया जाएगा। रिपोर्टों में कहा गया है कि एप्पल इस डिवीजन में नौकरियों में कमी कर रहा है जो ‘खुदरा स्टोरों के निर्माण और रखरखाव को संभालता है।’

प्रभावित कर्मचारियों को कथित तौर पर बताया गया है कि उनके पास कंपनी में अन्य पदों के लिए आवेदन करने के लिए सप्ताह के अंत तक का समय है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘एप्पल उन लोगों के लिए चार महीने तक के वेतन की पेशकश कर रहा है।’’ आंतरिक रूप से, आईफोन निर्माता ‘लागत में कटौती के उपाय के बजाय अपने संचालन को बेहतर बनाने के तरीके के रूप में देख रहा है।’ एप्पल इकलौती बड़ी टेक कंपनी है जिसने वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच अब तक कोई बड़े पैमाने पर छंटनी नहीं की है।

कंपनी के सीईओ ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया था कि छंटनी ‘एक अंतिम उपाय’ है। कुक ने कहा कि कंपनी लागत प्रबंधन बहुत सख्ती से कर रही है और कुछ क्षेत्रों में काम पर रखने में कटौती कर रही है, जबकि अन्य में भर्ती करना जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं छंटनी को अंतिम उपाय के रूप में देखता हूं।’’ कंपनी ने कुछ विभागों में भर्तियों को धीमा कर दिया है, बोनस में देरी की है, यात्रा बजट को कम किया है, परियोजनाओं को पीछे धकेला है और लागत में कटौती के ऐसे और उपाय किए हैं।

ये भी पढ़ें: तंबाकू की लत में कमी, फिर भी युवाओं और किशोरों में बढ़ती वेपिंग ने बढ़ाई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें