Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

M3 chips के साथ Apple MacBook Pro भारत में 7 नवंबर से होंगे उपलब्ध

October 31, 2023

M3 chips के साथ Apple MacBook Pro भारत में 7 नवंबर से होंगे उपलब्ध

 

नई दिल्ली: एप्पल के नए मैकबुक प्रो लैपटॉप तथा आईमैक, एम3 चिपसेट के साथ सात नवंबर से भारत सहित 27 देशों में उपलब्ध होंगे। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। कंपनी ने कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल से गेंमिंग, मनोरंजन पेशेवरों और हाई-रिज़ॉल्यूशन फोटो की आवश्यकता वाले अन्य क्षेत्रों पर नजर रखते हुए नेक्स्ट जनरेशन जीपीयू आर्किटेक्चर और तेज सीपीयू के साथ तीन एम 3 चिपसेट मॉडल जारी करने की घोषणा की।

कंपनी ने 14 तथा 16 इंच डिस्प्ले वाले मैकबुक प्रो लैपटॉप के साथ दो मॉडल क्रमश? 1.69 लाख रुपये और 2.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर जारी किए हैं। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ‘‘ ग्राहक नए मैकबुक प्रो को सोमवार 30 अक्टूबर से एप्पल इंडिया स्टोर और अमेरिका सहित 27 देशों तथा क्षेत्रों में एप्पल स्टोर ऐप पर ऑर्डर कर सकते हैं। सात नवंबर से यह एप्पल स्टोर पर उपलब्ध होंगे और एप्पल अधिकृत ‘रिसेलर’ इसकी बिक्री कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र दिवस पर बंद रहेगा शेयर बाजार,नहीं होगी कोई खरीद-बिक्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें