Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karnataka में जल्द ही बनेंगे Apple phone, एक लाख रोजगार होंगे सृजित : Bommai

March 3, 2023

Karnataka में जल्द ही बनेंगे Apple phone, एक लाख रोजगार होंगे सृजित : Bommai

बेंंगलुरु: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जल्द ही एप्पल फोन बनाए जाएंगे जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। ट्विटर पर मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, ‘‘राज्य में जल्द ही एप्पल फोन बनाए जाएंगे। लगभग 1 लाख नौकरियां सृजित करने के अलावा, यह कर्नाटक के लिए बहुत सारे अवसर पैदा करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम 2025 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपना योगदान देंगे।’’ सीएम बोम्मई ने केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के एक पोस्ट कोभी टैग किया। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘कर्नाटक में 300 एकड़ की एक नई फैक्ट्री में भारत में एप्पल फोन बनाए जाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी जी और सीएम बसवराज बोम्मई की डबल इंजन सरकार कर्नाटक के लिए निवेश और रोजगार और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है।’’ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि एप्पल इंक पार्टनर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने स्थानीय उत्पादन को बढ़ाने के लिए भारत में एक नए संयंत्र पर लगभग 700 मिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी चीन से यहां शिफ्ट की जाएगी। अपनी प्रमुख इकाई होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी के लिए जानी जानेवाली ताइवान की कंपनी ने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के करीब स्थित 300 एकड़ की साइट पर आईफोन के पुर्जे बनाने के लिए एक संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है। सूत्रों ने कहा कि हैंडसेट की असेंबली इकाई स्थापित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें