Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईफोन की मजबूत बिक्री से भारत में दिसंबर तिमाही में एप्पल ने दर्ज किया रिकॉर्ड रेवेन्यू : टिम कुक

February 3, 2024

आईफोन की मजबूत बिक्री से भारत में दिसंबर तिमाही में एप्पल ने दर्ज किया रिकॉर्ड रेवेन्यू : टिम कुक

नई दिल्ली: आईफोन निर्माता एप्पल का रेवेन्यू आईफोन की मजबूत बिक्री से अक्तूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में दोहरे अंक में बढ़ा। एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा, राजस्व के मामले में भारत में वृद्धि हुई। दिसंबर तिमाही में मजबूत दोहरे अंक में वृद्धि हुई और रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया। एप्पल का त्रैमासिक राजस्व सालाना आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ 119.6 अरब अमरीकी डॉलर रहा। आलोच्य तिमाही में आईफोन से कंपनी का राजस्व करीब छह प्रतिशत बढ़कर 69.7 अरब अमरीकी डॉलर हो गया।

अक्तूबर-दिसंबर 2022 में यह 65.77 अरब डॉलर था। कुक ने कहा कि कंपनी ने मलेशिया, मैक्सिको, फिलीपींस, पोलैंड और तुर्की, इंडोनेशिया, सऊदी अरब आदि सहित अन्य उभरते बाजारों में सर्वकालिक उच्च राजस्व दर्ज किया। दिसंबर 2023 तिमाही में आईपैड की बिक्री करीब 25 प्रतिशत घटकर करीब सात अरब अमरीकी डॉलर हो गई। तिमाही में एप्पल के वेयरएबल, घरेलू तथा सहायक उपकरण खंड की बिक्री भी सालाना आधार पर करीब 11 प्रतिशत घटकर 11.95 अरब अमरीकी डॉलर रह गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें