Site icon Dainik Savera Times

ArcelorMittal का दिसंबर तिमाही का मुनाफा 93.54 प्रतिशत घटकर 26.1 करोड़ डॉलर पर

नई दिल्ली: वैश्विक इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल का शुद्ध लाभ अक्टूबर-दिसंबर, 2022 की तिमाही में 93.54 प्रतिशत घटकर 26.1 करोड़ डॉलर रह गया। आर्सेलर मित्तल ने बयान में कहा कि मांग में कमी के कारण उसका मुनाफा घटा है। कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। लग्जमबर्ग की कंपनी ने इससे पिछले साल की समान तिमाही में 404.5 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘आर्सेलरमित्तल ने 2022 की चौथी तिमाही में 26.1 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

2021 की चौथी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 404.5 करोड़ डॉलर था। वहीं बीती तिमाही में उसका समायोजित शुद्ध लाभ 382.7 करोड़ डॉलर घटकर 118.9 करोड़ डॉलर रह गया।’’ तिमाही के दौरान कंपनी का इस्पात उत्पादन एक साल पहले के 1.65 करोड़ टन से घटकर 1.32 करोड़ टन पर आ गया। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में उसकी बिक्री भी 18.8 प्रतिशत घटकर 16.9 अरब डॉलर रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 20.8 अरब डॉलर थी।

ये भी पढ़ें: होटलों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर

Exit mobile version