Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ashok Leyland को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से मिला 1,282 बसों का ठेका

September 29, 2023

Ashok Leyland को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से मिला 1,282 बसों का ठेका

 

चेन्नई: अशोक लीलैंड को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से 1,282 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अनुबंध की शर्तों के अनुसार, अशोक लीलैंड चरणबद्ध तरीके से 55-सीट वाली पूरी तरह से तैयार बीएस-श्क डीजल बसें मुहैया कराएगी।

कंपनी ने कहा कि यह किसी एक मूल उपकरण का निर्माण करने वाली कंपनी को राज्य परिवहन उपक्रम से मिले सबसे बड़े अनुबंध में से एक है। कंपनी के अध्यक्ष (मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहन) संजीव कुमार ने कहा, ‘‘ हम गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से यह ठेका मिलने से काफी खुश हैं।

अशोक लीलैंड से जीएसआरटीसी लंबे समय से जुड़ी है। उनके पास पहले से ही बीएस-श्क की 2,600 से अधिक बसें हैं।’’ अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनु अग्रवाल ने कहा कि वह जीएसआरटीसी से यह ठेका मिलने से काफी खुश हैं।

ये भी पढ़ें: ‘पहले ही कहा था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर राहुल गांधी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें