Site icon Dainik Savera Times

Ashok Leyland ने उत्तराखंड में अपनी विनिर्माण सुविधा में महिला-केंद्रित ‘केबिन ट्रिम लाइन’ का किया उद्घाटन

मुंबई: वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने उत्तराखंड में अपनी पंतनगर विनिर्माण सुविधा में एक महिला-केंद्रित ‘केबिन ट्रिम लाइन’ का शुक्रवार को उद्घाटन किया। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, नई ‘केबिन ट्रिम लाइन’ बढ़ती मांग को पूरा करेगी।

यह एक उत्पादन लाइन के रूप में काम करेगा जहां पेंट किए गए वाहन के केबिन को स्टीयरिंग सिस्टम,विंडशील्ड, खिड़कियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हेडलाइट्स और ड्राइवर सीट जैसे महत्वपूर्ण घटकों के साथ सावधानीपूर्वक एक साथ रखा जाएगा। अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनु अग्रवाल ने कहा , ‘‘ हम अधिक विविध कार्यबल बनाने के महत्व में विश्वास रखते हैं।

हमारे पंतनगर संयंत्र में नई महिला-केंद्रित लाइन अशोक लेलैंड में एक अधिक समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के हमारे विश्वास को बल देती है।’उन्होंने कहा कि यह पहल अधिक विविध कार्यबल के लिए अवसर उत्पन्न करेगी और समानता के माहौल को बढ़ावा देगी।

 

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को राहत, ‘इंडियन स्टेट’ बयान पर FIR की मांग वाली याचिका खारिज

Exit mobile version