Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ashok Leyland ने लंबी दूरी के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इकोमेट स्टार 1915 किया पेश

October 11, 2023

Ashok Leyland ने लंबी दूरी के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इकोमेट स्टार 1915 किया पेश

 

चेन्नई: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों को लक्षित करते हुए मध्यवर्ती वाणिज्यिक वाहन खंड में ईकोमेट स्टार 1915 ट्रक पेश किया है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि 18.49 टन जीवीडब्ल्यू (सकल वाहन वजन) वाला यह ट्रक ई-वाणिज्य, पार्सल डिलीवरी, ताजा उपज के परिवहन सहित अन्य क्षेत्रों के ग्राहकों की लॉजिस्टिक मांगों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

कंपनी के अध्यक्ष (मध्यम भारी वाणिज्यिक वाहन) संजीव कुमार ने कहा, ‘‘ अशोक लीलैंड लगातार अनूठे तथा नवीन उत्पादों को पेश करके आईसीवी (मध्यवर्ती वाणिज्यिक वाहन) खंड में तेजी से विस्तार कर रहा है। हमें 18.49 टन के जीवीडब्ल्यू के साथ ईकोमेट स्टार 1915 ट्रक को पेश करते हुए खुशी हो रही है जो 150एचपी एच4 इंजन से लैस है। यह लंबी दूरी तय करने के लिए उपयुक्त है।’’

 

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें