नई दिल्ली: वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली अशोक लेलेंड की सितंबर में वाहन बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत वृद्धि के साथ 19,202 इकाई रही। कंपनी ने यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में 17,549 वाहन बेचे थे। अशोक लेलेंड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, घरेलू बिक्री 10 प्रतिशत बढक़र 18,193 इकाई हो गई, जो एक साल पहले समान महीने में 16,499 इकाई थी।
‘Ashok Leyland’ की बिक्री सितंबर में 9% बढ़कर 19,202 इकाई पर पहुंची

